
नाथ नगरी दर्शन
बरेली के प्रसिद्ध मंदिरों, 7 नाथ मंदिरों, शिव मंदिरों और प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का अन्वेषण करें, जो इस पवित्र नगरी की आध्यात्मिक पहचान को दर्शाते हैं।
नाथ नगरी में आपका स्वागत है
बरेली शहर को "नाथ नगरी" के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके चारों कोनों और मध्य में भगवान शिव के सात प्राचीन सिद्धपीठ स्थित हैं। ये मंदिर हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। हर साल लाखों भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते हैं, विशेषकर सावन मास और शिवरात्रि के पावन पर्व पर।

प्रमुख नाथ मंदिर

पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple)
भगवान शिव के पशुपतिनाथ स्वरूप को समर्पित एक नवनिर्मित और भव्य नाथ मंदिर।

तपेश्वरनाथ मंदिर (Tapeshwarnath Temple)
पुरानी पारंपरिक शैली का नाथ मंदिर, जो अपनी दैनिक आरती और भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है।

बनखंडीनाथ मंदिर (Bankhandinath Temple)
श्री वनखंडीनाथ मंदिर अपनी पौराणिक मान्यताओं और आध्यात्मिक महत्व के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

धोपेश्वरनाथ मंदिर (Dhopeshwarnath Temple)
यह भव्य मंदिर अपने विशाल पवित्र कुंड और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।

मढ़ीनाथ मंदिर (Madhinath Temple)
भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर, जिसका इतिहास बरेली शहर की स्थापना से जुड़ा है।

त्रिवटी नाथ मंदिर (Trivati Nath Temple)
शहर के मध्य में स्थित यह सुंदर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

अलखनाथ मंदिर (Alakhnath Temple)
दशनामी संन्यासियों के आनंद अखाड़े का मुख्यालय। भक्त यहां प्रार्थना करते हैं और जानवरों को भोजन कराते हैं।
अन्य नाथ नगरी मंदिर (Other NathNagri Temples)

84 घंटा मंदिर (84 Bells Temple)
84 घंटा मंदिर, बरेली बदायूं रोड पर स्थित एक प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है, जहाँ मनोकामना पूरी होने पर भक्त माता के चरणों में घंटा चढ़ाते हैं। मंदिर में हजारों घंटे टंगे हुए हैं, जो भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं। यहाँ 1969 से माँ दुर्गा की अखंड ज्योति निरंतर जल रही है और नवरात्रि के समय विशेष भीड़ देखने को मिलती है।

बांके बिहारी मंदिर
भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहाँ भक्त श्रीकृष्ण के बाल रूप और रास लीला से जुड़े दिव्य स्वरूप के दर्शन करने आते हैं।

बड़ा हनुमान मंदिर, (Bada Hanuman Temple)
हनुमान मंदिर सिविल लाइन्स बरेली का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहाँ मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा होती है और बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।